सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय के पशुपालकों को मिलेगा इनाम, कल आखिरी दिन; 208 वृंदावन ग्रामों में हो रही प्रतियोगिता

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

मध्य प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता 31 अक्टूबर तक चलेगी. उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये तक के पुरस्कार मिलेंगे.

मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और देशी नस्ल की गायों के पालन को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का शनिवार यानी 31 अक्टूबर को आखिरी दिन है. पशुपालन और डेयरी विभाग की ओर से यह प्रतियोगिता पहले साल चयनित प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में कराई जा रही है.

इसकी शुरुआत 27 अक्टूबर को हुई थी. प्रतियोगिता में सबसे अधिक दूध देने वाली गायों के पशुपालकों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा. इसमें सभी वर्गों के पशुपालक हिस्सा ले सकते हैं.

Related posts