रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। लखनऊ से प्रतापगढ़ जाते समय लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्रीमती कांति सिंह का रायबरेली स्थित सारस होटल के पास आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें पुष्प भेंटकर सम्मानित किया और उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर स्वागतकर्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए आशा जताई कि वह इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगी और अपने जनकल्याणकारी प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी।
