प्रतापगढ़ और रायबरेली के रहने वाले दोनों आरोपियों पर दर्ज थे कई आपराधिक मुकदमे, पुलिस ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बछरावां/रायबरेली। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बछरावां पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना बछरावां में मु0अ0सं0 258/2026 एवं मु0अ0सं0 368/2026 के तहत धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम गठित कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी।पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ।
अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 20 नवंबर को बछरावां पुलिस टीम ने दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवीशंकर पाण्डेय पुत्र स्व. रामसनेही, निवासी सरायखाण्डे रायटंगवा, थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ तथा राजन पासी पुत्र संतलाल पासी, निवासी बनवां, थाना बछरावां, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, देवीशंकर पाण्डेय के खिलाफ बछरावां, बीएनएस तथा मिलएरिया थाने में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राजन पासी के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
