एसपी रवि कुमार ने जवानों को दिलाया कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा का संकल्प।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रायबरेली पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस ध्वज का सम्मान करते हुए पुलिसकर्मियों को ध्वज की गरिमा, सम्मान और गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस संगठन के ऐतिहासिक महत्व, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना पर प्रकाश डालते हुए पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल दायित्व आमजन की सुरक्षा, सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने, जनसेवा के प्रति समर्पित रहने तथा समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण स्थापित करने का संकल्प लिया।
पुलिस झंडा दिवस ने जवानों में कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।
