कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की अध्यक्षता में बचत भवन, रायबरेली में मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

अधिकारियों को मेले के दौरान सतर्कता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts