नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, चंदापुर पुलिस को मिली सफलता।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।चंदापुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 13 नवंबर 2026 को थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। जानकारी करने पर पता चला कि अमरेश उर्फ भलऊ उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना चंदापुर में मुकदमा अपराध संख्या 0079/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महराजगंज रोड स्थित अंतर्गत इयासमऊ चौराहे के पास से आरोपी अमरेश उर्फ भलऊ पुत्र सरोहन, निवासी ग्राम बड़मानुष का पुरवा, मजरे सिकंदरपुर, थाना चंदापुर, रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 निशान शाहिद, आरक्षी अंकित तिवारी एवं म0आ0 प्रतिभा शुक्ला शामिल रहे।

Related posts