सिद्धौर के 49 विद्यालयों को मिला टैबलेट

सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग पर केसरगंज चौराहा स्थित बीईओ कार्यालय परिसर पर गुरुवार को दूसरेचरण के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकाओं के लिए टेबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र व पुष्प अर्पित कर हुआ। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सिद्धौर प्रमोद कुमार उपाध्याय व ब्लाक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत ने किया। इस मौके पर करीब 49 विद्यालयों शिक्षक-शिक्षिकाओं को करीब टैबलेट दिए गए। यह जानकारी बीईओ सिद्धौर श्री उपाध्याय ने देते हुए बताया कि प्रथम चरण में प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों में टेबलेट वितरण हुआ था। शेष रह गए विद्यालयों में टेबलेट वितरण का कार्य मंगलवार को संपन्न हुआ है।

अब क्षेत्र के समस्त 213 विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं टैबलेट से अच्छादित है। टैबलेट पाने वालों में उच्च प्राथमिक विद्यालय छूलहापाही, रसूलाबाद, भोरई, मिर्जापुर, संगौरातैय्यब, उचिटा, अंदका, बिंदियामऊ, शेषपुर हकीम, सिद्धौर व ममरखापुर आदि के विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकों उषा पांडेय, मोहम्मद अख्तर, रामू, संजय पांडेय, देवानंद विश्वकर्मा, दुर्गेद सिंह, नरगिस फातिमा, शोभावती, मनोज, नौमी लाल आदि शामिल है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक आदर्श कुमार पांडेय, अभिषेक नाग, शिवम शर्मा, कोठी मंडल अध्यक्ष रामतीर्थ वर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts