नवाबपुर कोडरी गांव में आए तेज आंधी तूफान से बचने टीन शेड के नीचे बैठे 3 लोगों में 2 की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मामला बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबपुर कोडरी गांव का है। जहां पर गुरुवार करीब 5:00 बजे आए तेज आंधी तूफान से बचने के लिए खेतों में काम कर रहे फूलमती ध्रुव कुमार और राहुल टीन सेट के नीचे चल रहे स्कूल में बने खंबे के पास बैठ गए। तभी तेज आंधी तूफान के कारण पूरा टीन सेट भरभरा करके गिर गया।

जिसमें दबने से मौके पर ही फूलमती और ध्रुव कुमार की मौत हो गई। जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन आनन-फानन में सीएचसी सिद्धौर लेकर पहुंचे। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की विधि कार्रवाई में जुटी।

Related posts