पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ जहां पूरे देश में विरोध प्रदर्शन
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांध कर अदा की नमाज
धारा लक्ष्य समाचार
हैदरगढ़ बाराबंकी जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ जहां पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में आज नगर पंचायत हैदरगढ़ में सैकड़ो लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस आतंकी हमले में देशभर से आए 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान पड़ोसी देश के खिलाफ आतंकवादियों को पनाह देने और उनका समर्थन करने के लिए जमकर नारेबाजी की गई।
विरोध प्रदर्शन में शामिल युवा सपा नेता पप्पू सिद्दीकी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हम सभी भारतीय अत्यंत दुखी हैं छुट्टियां मना रहे निहत्थे और निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या की गई यह अत्यंत कायरतापूर्ण कार्य है। विरोध प्रदर्शन में हाजी लाला खान पूर्व सभासद अयूब खान हाफिज जाहिद महफूज कुरैशी आफताब शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

