धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार बलरामपुर ब्यूरो चीफ गन्ना विकास परिषद उतरौला द्वारा ग्राम नया नगर बिशनपुर, न्याय पंचायत बढ़या पकड़ी, विकासखंड उतरौला में मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें चीनी मिल इटई मैदा के गन्ना प्रबंधक/मास्टर ट्रेनर विजय पांडे द्वारा माह अप्रैल में किए जाने वाले कृषि कार्य के संबंध में जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पेड़ी प्रबंधन से कृषकों को रूबरू कराया। परिषद के गन्ना पर्यवेक्षक एवं मास्टर ट्रेनर सनोज कुमार रावत द्वारा वर्तमान में लगने कीट यथा पायरिला, चोटी बेधक के संबंध में कृषकों को बताया गया। साथ ही समन्वित कीट प्रबंधन के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, उतरौला नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा गन्ने की वैज्ञानिक खेती ,गन्ना क्लिनिक, कृषि में यंत्रीकरण एवं फार्म मशनीरी बैंक के संबंध में कृषकों को प्रशिक्षित किया गया।
इफको के क्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष कुमार वर्मा द्वारा इफको के विभिन्न उत्पादों के उपयोग विधि एवं समेकित पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी गई ।जिला गन्ना अधिकारी महोदय द्वारा कृषकों को गन्ना मूल भुगतान, ट्राइकोडरमा,जैव उर्वरक इत्यादि से अवगत कराया गया इस अवसर पर 73 कृषकों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। अंत में जिला गन्ना अधिकारी द्वारा कृषकों के समस्याओं का समाधान किया गया।

