Bahraich: ऑउट सोर्सिंग नियुक्तियों के लिये प्रोबेशन कार्यालय की अंधेरगर्दी

धारा लक्ष्य समाचार अवांकित श्रीवास्तव

बहराइच प्रोबेशन कार्यालय के महिला कल्याण विभाग में होने वाली विभिन्न पदों पर ऑउट सोर्सिंग नियुक्तियों के लिये आवेदकों में ऊहापोह की स्थिति बरकरार है। आन लाइन पोर्टल की धीमी गति और आखिरी डेट निकल जाने तक सभी रिक्त पदों के पोर्टफोलियो पद पोर्टल पर लोड न होने से सैकड़ों आवेदक आक्रोशित हैं।

व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, सहित विभिन्न शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संबंधित विभाग के विरुद्ध आवेदक आक्रोशित हैं। पूर्व में विभिन्न योजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों को रिक्त पदों पर समायोजित करने के लिये बाकायदा डिपार्टमेंट की तरफ से निर्देश जारी किए गये हैं बावजूद संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यरत योजनाओं के कर्मचारियों को समायोजित करने और संबंधित पदों पर अप्लाई करने के लिये कोई लिखित पत्राचार नही किया ।

बल्कि मनमानी करते हुये रिक्तियों को समयानुसार सेवायोजन पोर्टल पर लोड नही दर्शाया गया। रिक्तियों के लिये 24 अप्रैल लास्ट डेट निर्धारित किया लेकिन आखिरी डेट तक

तमाम रिक्त पदों के पद पोर्टल पर प्रदर्शित भी नही हो सके।

रिक्तियों के सापेक्ष जिला प्रोबेशन कार्यालय के महिला कल्याण विभाग की ऑउट सोर्सिंग नियुक्तियों के लिये पोर्टल की साइट से गायब और रिक्तियों के कम प्रदर्शित होने को लेकर आवेदन अब डीएम और सीडीओ से सम्बंधित प्रकरण को संज्ञान लेकर समय बढ़ाने और हेल्प डेस्क बनाकर आवेदन कराने की मांग कर रहे हैं। आवेदन रिक्तियों के समस्त पद पोर्टल पर समयानुसार प्रदर्शित न होने से आक्रोशित है अब ये मांग जोर पकड़ रही है की जल्द संबंधित विभाग की पत्रावलियों को तलब किया जाये।

डीएम के संज्ञान में पहुचा ऑउट सोर्सिंग नियुक्तियों के पोर्टल में शिथिलता का प्रकरणः

डीएम बहराइच मोनिका रानी और सीडीओ से सम्बंधित प्रकरण पर आवेदकों के समस्याओं के दृष्टिकोण से निर्णय लेमे की गुहार लगाई है संबंधित प्रकरण को डीएम के संज्ञान में लाया गया है जिलाधिकारी ने भी प्रकरण पर उचित कार्यवाही करने की बात कही है

Related posts