Balrampur: बेसहारा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका ने नए वाहन खरीदा

धारा लक्ष्य समाचार

विनय कुमार बलरामपुर ब्यूरो चीफ उतरौला नगर पालिका क्षेत्र के बेसहारा पशुओं के चलते होने वाली समस्या से नगरवासियों को छुटकारा दिलाने के लिए नए वाहन का क्रय किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने वाहन का पूजन कर इसे आमजन की सेवा में समर्पित किया। उन्होंने बताया कि नगर में बेसहारा पशुओं के आमद रफ्त से नगर वासियों को समस्या का सामना करना पड़ता था ।

साथ ही आए दिन पशुओं के चलते वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे । इस बड़ी समस्या से नगरवासियों को छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा पशुओं को उठाने के लिए लिफ्ट वाली वाहन की खरीदारी की गई है। वाहन से बेसहारा व बीमार पशुओं को नियत स्थान तक पहुंचने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका उतरौला नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित है ।

नगर वासियों के समस्या सुनने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष व मै स्वयं हमेशा उपलब्ध रहता हूं। ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि वाहन ना होने से नगरपालिका क्षेत्र में बेसहारा पशुओं को पकड़ने में समस्या होती थी। जिससे वह सड़कों पर डेरा जमायें रहते थे। कहां कि कई दिनों तक सड़क पर बीमार पशु पड़ें रहते थे। जिसमें नगरवासियों को समस्या होती थी। लिफ्ट वाहन आ जाने से समस्या समाप्त हो जायेगा।

इस मौके पर जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ,आयुष जायसवाल मोहसिन खान आदि मौजूद रहे ।

Related posts