सिरौली गौसपुर बाराबंकी राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ चार सूत्रीय मांगो का राज्यपाल के नाम एसडीम को ज्ञापन सौंप कर समाधान समय से कराए जाने की मांग किया है।
केकेडी के प्रदेश अध्यक्ष राम जी तिवारी ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह को सौंपते कर कहा कि कुछ दिन पहले आई
बेमौसम बरसात ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र के फसलों के नुकसान का राजस्व कर्मचारी द्वारा आकलन कर उचित मुआवजा किसानों को प्रदान किया जाए। गौ आश्रय स्थलों की बदहाल स्थित सही कराई जाए। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली कटौती कम की जाए। बॉलीवुड के अनुराग कश्यप के बयान को देखते हुए सरकार को कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। सभी मांगों का समय रहते निस्तारण नहीं किया गया। तो केकेडी दल के कार्यकर्ता किसानों और ग्रामीण के साथ जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन को होगी।
इस मौके पर वंश राज पाल अंकित राजपूत नरेंद्र शुक्ला रितेश बदरुद्दीन ओमकार प्रदीप रामसेवक शिवमंगल सहज राम बृजेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

