Shamli: सड़क पर पाकिस्तानी झंडे का पोस्टर चिपका कर प्रदर्शन

धारा लक्ष्य समाचार

मनोज चौधरी जिला प्रभारी शामली 

शामली थानाभवन कस्बे में सोमवार को देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरोध में युवाओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। मुख्य दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर, शामली बस स्टैंड के समीप, प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी झंडे की छवि वाले पोस्टर सड़क पर चिपकाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान द्वारा भारत को दी जा रही युद्ध की धमकियों के विरोध में “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के जोरदार नारे लगाए। सड़क पर चिपकाए गए। पोस्टरों के ऊपर से सैकड़ों वाहन गुजरे, जिससे प्रदर्शन और भी प्रतीकात्मक बन गया।प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने पोस्टर हटाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। युवक ने बाद में अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और पोस्टर वापस लौटा दिया।

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद देशभर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। विभिन्न स्थानों पर नागरिक अपने-अपने तरीके से पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान द्वारा बार-बार भारत को युद्ध की धमकियां देना स्थिति को और गंभीर बना रहा है।

Related posts