Barabanki News: डॉ देवेंद्र द्विबेदी के प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर शिक्षकों ने किया स्वागत

हैदरगढ़। उत्तर प्रादेशिय प्राथमिक शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे द्वारा ब्लॉक सिदधौर में कार्यरत शिक्षक एवं वर्तमान में प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र द्विवेदी को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किए जाने पर प्राथमिक शिक्षा संघ की ब्लॉक इकाई हैदरगढ़ द्वारा जिला उपाध्यक्ष डॉ विवेक कुमार गुप्ता की अगुवाई में ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह,महामंत्री कुलदीप मिश्रा,कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा हैदरगढ़ प्रथम आगमन पर प्रदेश संगठन मंत्री डॉ देवेंद्र द्विवेदी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

एवं मुंह मीठा कर मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। डॉ देवेंद्र द्विवेदी द्वारा कहा गया कि प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षक हित में सदैव काम करता रहा है चाहे वह पुरानी पेंशन की मांग हो, बेतन आयोग या फिर शिक्षकों से जुड़े हुए अन्य मुद्दे माननीय सुशील पांडे जी के नेतृत्व में संगठन सदैव शिक्षक हित में काम करता रहा है और आगे भी एकजुट होकर काम करता रहेगा।

जिला उपाध्यक्ष डॉ विवेक कुमार गुप्ता द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे द्वारा शिक्षकों की लड़ाई में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई गई है श्री द्विवेदी के प्रदेश टीम के चयन के बाद शिक्षकों की लड़ाई में अधिक ऊर्जा का संचार होगा एवं संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के शिक्षकों का हित निहित रहेगा।

अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा डॉक्टर द्विवेदी के प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर हैदरगढ़ को मजबूती मिलने की बात कही गई। महामंत्री कुलदीप मिश्रा द्वारा इसे शिक्षक हित में लिए गए निर्णय की बात कही गई तो वही कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने इसे शिक्षक हित मजबूती की बात कही गई।

ब्लॉक हैदरगढ़ ईकाई द्वारा डॉक्टर देवेंद्र द्विवेदी को प्रभु श्री राम का चित्र भेंट कर शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर ब्लॉक संरक्षक श्रवण शुक्ला, राम शंकर, रुद्रकांत बाजपेई, हरिश्चंद्र,शाहरुख अली,अमरेंद्र शर्मा,अनूप सिंह,उदित गुप्ता,पवन गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष, सुजीत शर्मा, संगठन मंत्री ओम प्रकाश,कुलदीप मिश्रा,अभिषेक श्रीवास्तव,आशुतोष मिश्रा, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts