पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार में आज का राशिफल व पंचांग

08 मई, 2025, गुरुवार

=====================

 

आज और कल का दिन खास

*************************

08 मई 2025 : मोहिनी एकादशी व्रत आज।

08 मई 2025 : लक्ष्मीनारायण एकादशी आज।

08 मई 2025 : श्री हितहरिवंश जी की जयंती आज।

08 मई 2025 : विश्व रेडक्रास दिवस आज।

08 मई 2025 : थैलीसीमिया दिवस आज।

 

09 मई 2025 : प्रदोष व्रत कल।

09 मई 2025 : परशुराम द्वादशी कल।

09 मई 2025 : रुक्मणी बारस कल।

 

राजेन्द्र गुप्ता,

ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

मो. 9116089175

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

 

आज का राशिफल

*****************

08 मई, 2025, गुरुवार

=================

मेष राशि : घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांती की तालाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।

 

वृषभ राशि : दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

 

मिथुन राशि : अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

 

कर्क राशि : दिन उपयुक्त है। दुसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है, पर आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

 

सिंह राशि : आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

 

कन्या राशि : क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जायें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

 

तुला राशि : अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

 

वृश्चिक राशि : व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।

 

धनु राशि : दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

 

मकर राशि : अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

 

कुम्भ राशि : पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

 

मीन राशि : निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

 

राजेन्द्र गुप्ता,

ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

मो. 911608917

 

आज का पंचांग

==========

08 मई 2025, गुरुवार

*****************

तिथि एकादशी 12:32 PM

नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी 09:07 PM

करण विष्टि, 12:32 PM,

अगले दिन

बव 01:44 AM

पक्ष शुक्ल

अगले दिन

योग हर्षण 01:55 AM

वार गुरुवार

सूर्योदय 05:35 AM

सूर्यास्त 07:00 PM

चन्द्रमा कन्या

राहुकाल 01:58 – 03:39 PM

विक्रमी संवत्  2082

शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )

मास अमांत वैशाख

मास पूर्णिमांत वैशाख

शुभ मुहूर्त

अभीजित 11:50 – 12:44 PM

मोहिनी एकादशी व्रत आज
***********************
हर माह दो एकादशी होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। मई महीने में हजार गायों के दान के बराबर फल देने वाला मोहिनी एकादशी और 100 यज्ञों के बराबर फल देने वाली मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
कहते हैं कि एकादशी के दिन धरती की स्थिति ऐसी होती है, जब ब्रह्मांड की ऊर्जा का प्रवाह हो रहा होता है। इसलिए उस दिन जीवों को भूख कम महसूस होती है। इसीलिए एकादशी की तिथि को साधु-संत व्रत करते थे, ताकि वे भी उस ऊर्जा के साथ खुद को जोड़ सकें। व्रत करने से शरीर की शुद्धि भी हो जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत करने से मनुष्य पापों से मुक्त हो जाता है। सुख-समृद्धि के साथ जीवन का आनंद उठाने के बाद अंत में मोक्ष को प्राप्त करता है। मोहिनी एकादशी व्रत कथा पढ़ने या सुनने से एक हजार गायों के दान के बराबर पुण्य मिलता है।

मोहिनी एकादशी की तिथि
====================
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। एकादशी तिथि 7 मई को सुबह 10:19 मिनट पर होगी और अगले दिन यानी 8 मई को दोपहर 12:29 मिनट पर तिथि खत्म होगी। इस साल मोहिनी एकादशी 8 मई 2025 को गुरुवार के दिन मनाई जाएगी।

व्रत पारण का समय
=============
मोहिनी एकादशी व्रत का पारण 9 मई 2025 को किया जाएगा। व्रत पारण का मुहूर्त सुबह 5:34 मिनट से सुबह 8:16 मिनट तक रहेगा।

मोहिनी एकादशी का महत्व
==================
मोहिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा की जाती है। समुद्र मंथन के बाद निकले अमृत को जब असुरों ने छीन लिया था, तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था। उसी घटना को याद करते हुए मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाता है।

मोहिनी एकादशी की पूजा विधि
==================
एकादशी के दिन की शुरुआत देवी-देवताओं के नाम से करें।
स्नान करने के बाद मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें।
चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विराजमान करें।
देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें।
विधिपूर्वक आरती करें।
विष्णु चालीसा का पाठ करें।
श्रीहरि के मंत्रों का जप करें।
पंचामृत, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
आखिरी में लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts