Barabanki News: समाज सेवी कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैय्या ने किया राधा सिंह को सम्मानित

ये भी देखें……..

हैदरगढ़ बाराबंकी । हैदरगढ़ नगर स्थित प्रकाश इंटर कॉलेज में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। जिसमें राधा सिंह को सर्वोच्च अंक इंटरमीडिएट में मिलने से उन्हें सम्मानित किया गया इसके अलावा कई और मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मान मिला।

इस मौके पर कॉलेज के संरक्षक पंकज यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष शुक्ला, शिक्षाविद पीएनटी सर,प्रधानाचार्य पशुपतिनाथ ,अतुल शुक्ला ,सौरभ दीक्षित,व्यापारी नेता राजकुमार सोनी, पीके त्रिपाठी कुमार सहित शिक्षक छात्र छात्राएं एवं अभिभावक जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts