Barabanki News: काशीराम कालोनी आवास विकास में जलापूर्ति कर रही जर्जर पानी टंकी के संबंध कार्यवाही व जनहानि की आशंका जताते हुए ज्ञापन

बाराबंकी/काशीराम कालोनी आवास विकास के निवासियों से आज शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के प्रदेश महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और काशीराम कालोनी आवास विकास में जलापूर्ति कर रही जर्जर पानी टंकी के संबंध कार्यवाही व जनहानि की आशंका जताते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिव कुमार को ज्ञापन दिया

इस बाबत काशीराम कालोनी के निवासियों का नेतृत्व कर रहे शिवसेना प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने बताया कि नगर पालिका परिषद नवाबगंज अंतर्गत पटेल चौराहे के निकट काशीराम कालोनी आवास विकास में स्थित पेयजल आपूर्ति हेतु बनी पानी की टंकी जर्जर हो चुकी है टंकी से पानी का निरंतर रिसाव जारी है जिससे टंकी कमजोर हो गई है।

और उसके ढहने का निरंतर खतरा बना है जिससे भविष्य में व्यापक जनहानि हो सकती है इस बाबत नगर पालिका परिषद नवाबगंज प्रशासन ने जल निगम अयोध्या मंडल को पत्र भेज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर दी है जर्जर पानी टंकी के चलते कालोनी आसपास के रहने वाले परिवार दहशत में है इसलिए गंभीरता से कार्यवाही की जाए टंकी को दुरुस्त कराते हुए घटिया निर्माण कराने वाली फर्म,ठेकेदार तथा दोषी जनों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तव,जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी, जिला उप प्रमुख अजय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी एस एन मिश्र,युवासेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू,राहुल गुप्ता, देशराज गौतम, अरविंद गिरी,अविनाश सिंह ,शंभू रतन द्विवेदी, राम सिंह शिल्पकार

,मोहम्मद अकील सलमानी, पूजा गुप्ता,हनीफ,बेबी कश्यप, राजिया बानो आदि उपस्थित थी

Related posts