Barabanki News: पुलिस और गोताखोर की मेहनत हुई सफल, महिला का शव दूसरे दिन किया बरामद

बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में महिला सरयू नदी में शनिवार को डूब गई थी। महिला मगरोंडा ग्राम पंचायत की रहने वाली है फूलमती का शव सरयू नदी से दूसरे दिन बरामद किया गया है। यह घटना 10 मई शाम 4:00 बजे की घटी थी।

स्थानीय लोगों ने बताया की मृतका फूलमती पत्नी गंगाराम अपनी भैंस को नहलाने घाघरा नदी गई थीं। इस दौरान वह खुद भी नहाने लगीं और गहरे पानी में चली गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। मृतक महिला के दो लड़के एक लड़की है पति बाहर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते है।

टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी सुखीपुर प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश जारी रखी। दूसरे दिन 11 मई की सुबह 10:30 बजे महिला का शव करीब 3 किलोमीटर दूर लोनियनपुरवा गांव के पास बहता हुआ मिला। पुलिस ने नाव की मदद से शव को नदी से बाहर निकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related posts