Lucknow News: लखनऊ का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार 

धारा लक्ष्य समाचार

Lucknow/ barabanki पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त मोहम्मद सिराज को गिरफ्तार किया है। सिराज पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह लखनऊ का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में थाना रामनगर पुलिस टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। सिराज के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं,

जिनमें लूट, चोरी और मारपीट जैसे जघन्य अपराध शामिल हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उमेश यादव, मानवेन्द्र सिंह और जयश्याम शामिल थे।

Related posts