Balrampur news:भाजपा ने अहिल्या बाई होल्कर स्मृति अभियान में ग्राम पंचायत प्रतिनधि सम्मेलन सम्पन्न

धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार 

बलरामपुर ब्यूरो चीफ उतरौला विधानसभा में अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सोमवार को पंचायत प्रतिनधि का सम्मेलन लालगंज मैरिज हाल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखीमपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा जी रहे।

भाजपा ग्राम पंचायत प्रतिनधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुई पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान नारियो में से एक है उन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धार्मिकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।उन्होंने धर्म के साथ साथ संस्कृति का भी बढ़ावा दिया उनके त्याग व बलिदान को आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी जिम्मेदारी है।

उतरौला भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा में अहिल्या बाई होल्कर एक मराठा शासिका थी,अपने शासनकाल में कई लोक कल्याणकारी कार्य कराए गये, मंदिरो का निर्माण,पुनरनिर्माण मरमम्त व घाटो एव कुओ का निर्माण के साथ साथ समाज के लिये कल्याण के विभिन्न कार्य किये गया जो पेरणा स्रोत है। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनधि अनूप गुप्ता ने कहा कि जनकल्याण सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रेणता थी।

कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में आयोजक देवानंद गुप्ता ,के के गुप्ता,अतुल यादव,राकेश तिवारी प्रमुख गैंडास बुजुर्ग,गन्ना चेयरमैन तोताराम वर्मा,नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्ता, विकास गुप्ता,अनिल कुमार, रोहित,राहुल,महेंद्र सिंह ,व जिलेदार पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts