Shamli news: नगर पंचायत में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

धारा लक्ष्य समाचार शामली 

 मनोज चौधरी ब्यूरो चीफ शामली

झिंझाना नगर पंचायत कार्यालय परिसर में महान समाज सुधारिका, धर्मपरायण शासिका एवं जनकल्याण की प्रतीक पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती के पावन अवसर पर एक गरिमामयी एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने महान नायिका की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए कार्य पर प्रकाश डाला।इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में महान समाज सुधारिका,धर्मपरायण शासिका एवं जनकल्याण की प्रतीक पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती के पावन अवसर पर एक गरिमामयी एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग उ.प्र.सरकार एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रमेश गौड़ कश्यप ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों, उनके आदर्श शासनकाल, न्यायप्रियता, महिला सशक्तिकरण तथा समाज सेवा में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उपस्थित जनसमूह ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज कल्याण एवं नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।दिया। यह आयोजन अहिल्याबाई होल्कर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप एवं रमेश गौड़ कश्यप द्वारा विभिन्न क्षेत्रों मे वरिष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम क़ी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप एवं कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा चुनाव प्रबंधन जिला संयोजक राहुल देव गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत की महिला वार्ड सभासद पिंकी,सरफूनिशा, एवं निर्वतमान मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सतीश कश्यप,विनोद रुहेला, संजय कश्यप सभासदपति एवं इकराम एवं समाजसेवी महिलाओं तथा बड़ी संख्या में नगर की महिलाओ की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts