Raybareli news: रायबरेली में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा अधिकारों को लेकर उठी बुलंद आवाज

जिला रिपोर्टर धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

बछरावां,रायबरेली।क्षेत्र के पश्चिम गांव में फार्मासिस्ट समुदाय से जुड़े एक अहम मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया।मीटिंग का मुख्य उद्देश्य था–फार्मासिस्टों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना और फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन एक्ट (पीपीआर एक्ट) 2015 को उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू कराने की दिशा में ठोस रणनीति बनाना।

इस अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट(शाखा रायबरेली) संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में एकत्र हुए।बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश

उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने की जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।वहीं लखनऊ जिले के अध्यक्ष नदीम खान ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए फार्मासिस्टों की वर्तमान समस्याओं को प्रभावी ढंग से सबके सामने रखा।उन्होंने बताया कि फार्मासिस्टों को लंबे समय से उनके पेशेवर अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है,जिससे न केवल उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।

बैठक में मौजूद अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भी सरकार से मांग की कि पीपीआर एक्ट 2015 को उत्तर प्रदेश में शीघ्र लागू किया जाए।इस एक्ट के तहत फार्मासिस्टों को उनके पेशेवरअधिकार मिलेंगे जिससे वे चिकित्सा क्षेत्र में एक सशक्त भूमिका निभा सकेंगे।यह न सिर्फ फार्मासिस्टों के लिए लाभकारी होगा बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी इससे बेहतर होगी अमित तिवारी ने कहा,“यह लड़ाई सिर्फ एक पेशे के अधिकारों की नहीं बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की मजबूती की है।

जब तक फार्मासिस्टों को उनका हक नहीं मिलेगा तब तक हम हर मंच पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।बैठक का समापन एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ जिसमें सभी उपस्थित फार्मासिस्टों ने आगे भी संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया सम्बंधित मुद्दा क्या है?पीपीआर एक्ट 2015,यानी फार्मेसी प्रैक्टिस रिगुलेशन2015,फार्मासिस्टों को उनकी डिग्री के अनुरूप पेशेवर अधिकार और जिम्मेदारियां देता है।

इस कानून के लागू होने से फार्मासिस्ट केवल दवा विक्रेता नहीं रह जाते बल्कि वे मरीज की देखभाल में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप है।मीटिंग में जिला अध्यक्ष हिमांशू वर्मा,जिला प्रभारी

सरताज,जिला मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री मो.सुहैल,जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप,ब्लॉक अध्यक्ष सुजीश, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार,ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवम,सदस्य वैभव पटेल उपस्थित रहें।

Related posts