रिपोर्ट आफताब अहमद सिरौलीगौसपुर बाराबंकी
बाराबंकी थाना टिकैतनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानीकटरा में पप्पू नामक युवक ने कलम बाग में लगाई फाँसी घटना की खबर सुनते ही परिजनों में मचा कोहराम मृतक के पिता रामसमुझ रावत पुत्र मनीराम रावत निवासी रानीकटरा मजरे अगानपुर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी का रहने वाला है।

पिता का कहना है कि पुत्र पप्पू रावत उम्र करीव 22 वर्ष आज 26 जून 2025 को सुबह समय करीब 6 बजे शौच के लिए राजा बीर बहादुर सिंह की आम की बाग में गया था ततपश्चात मैं भी शौच के लिए आया तो देखा की मेरा पुत्र पप्पू रावत बाग में आम के पेड़ की डाल में काले गमछे से फांसी लगा लिया है।

और उसकी मृत्यु हो चुकी है। मृतक के पिता रामसमुझ रावत ने टिकैतनगर पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग किया है।
पुलिस पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
