Lucknow:उत्तराखंड की सांस्कृतिक टोली ने कामना बिष्ट के नेतृत्व में आर्ट्स एंड कल्चरल ग्रुप लखनऊ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लखनऊ: कामना बिष्ट ने उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड के पारम्परिक छोलिया दल का नेतृत्व किया विभिनं मंचो से सूंदर प्रस्तुति दी। मधन सिंह बिष्ट ने कहा देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का गौरवपूर्ण परिचायक पर्व हरेला, प्रदेशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

इसी पावन अवसर पर मदन सिंह बिष्ट के संरक्षण एवं कामना बिष्ट के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड के पारंपरिक छोलिया दल एवं लोक कलाकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पारंपरिक हरेला भेंट अर्पित कर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्हें हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कलाकारों ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पर्व-परंपराएं और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर भी महाराज जी से विस्तृत संवाद किया। महाराज जी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कलाकारों के प्रयासों को सराहा। मदन सिंह बिष्ट संयोजक ने कहा महाराज जी का नेतृत्व आज उत्तर प्रदेश को प्रगति, विकास और संस्कृति की ओर दृढ़ता से अग्रसर कर रहा है।

उनकी दूरदर्शिता और भारतीय लोकसंस्कृति के प्रति सम्मान समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्पद है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts