Raybareli UP:स्वतंत्रता दिवस’ व श्री कृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दोनों पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल,सलेथू,

जिला रिपोर्टर

रायबरेली।महराजगंज में ‘स्वतंत्रता दिवस’ व श्री कृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दोनों पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथि स्काउट गाइड ट्रेनर शिवशरण सिंह,प्रधानाचार्य राजीव सिंह व उप प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात प्रधानाचार्य व उप- प्रधानाचार्या द्वारा लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की गई|

तदोपरांत बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये |जिनमें छात्र- छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अपने वक्तव्य,गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गये व भगवान श्री कृष्ण की लीला को भी विभिन्न झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया|कार्यक्रम का कुशल संचालन छात्राबेनज़ीर,अनन्या,आयुषी ,अंशिका के द्वारा किया गया|प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने अविभाषण में कहा कि इस 79वें स्वतंत्रता दिवस को पूरा देश “आजादी के अमृत महोत्सव “के रुप में मना रहा है|

इस पावन अवसर पर हम सभी उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करेंगे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणॊ की कुर्बानी दी, इन महान कुर्बानियों की बदौलत ही हमें ब्रिटिश शासन से सैकड़ों साल बाद आजादी मिली साथ ही श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बच्चों को अवगत कराते हुए कहा कि किस तरह हम प्रत्येक परिस्थिति का सामना करे और हमें अपना कर्म करते रहना चाहिए फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए ये बातें श्री कृष्ण से सीखनी चाहिए |

तत्पश्चात उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस व श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी और अंत में सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए|कार्यक्रम के समापन पर बच्चों तथा सभी कर्मचारियों में मिष्ठान का वितरण किया गया|इस अवसर पर उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव एवं शिक्षक शिक्षकाएं ,कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे|

Related posts