जिला रिपोर्टर रायबरेली रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार
रायबरेली पुलिस अधीक्षक डाक्टर एसवीर सिंह के आदेश पर व पुलिस उपाधीक्षक सलोन यादुवेंद्र पाल के दिशा-निर्देश पर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह द्वारा टीम गठित कर चोरी के सामान सहित अभियुक्त को किया गिरफतार
मामला सलोन कोतवाली अन्तरगत चौकी करहिया का है यहां पर एक अमन कुमार नाम का व्यक्ति करहिया में किराए के मकान में रहता था जो 10.अगस्त 2025 को अपने घर प्रतापगढ़ गया हुआ था की अज्ञात चोरों द्वारा रात को ताला तोड़ कर 3 एम्पलीफायर एक लेपटाप चोरी कर लिया गया था जिसकी सूचना थाने मे अमन कुमार ने दी थी।
जिस पर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर उपनिरीक्षक नितिन कुमार,आरक्षी सौरभ यादव , आरक्षी चन्द्रकेतु यादव, आरक्षी दिनेश यादव थाना सलोन रायबरेली की टीम गठित किया जो कि 16 अगस्त 2025 को मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय प्रकाश में आए अभियुक्त महेश मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा निवासी ग्राम रायपुर भटनी थाना लालगंज प्रतापगढ़ को मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

