तड़के 3 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, पल पल की लेते रहे अपडेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए किया गहन निरीक्षण महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर अमृत स्नान की व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रातः साढ़े तीन बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में बैठक की। उन्होंने डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ लगातार अपडेट प्राप्त किए और आवश्यक निर्देश दिए। वॉर रूम में मुख्यमंत्री की सक्रिय निगरानी मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का…

Read More

मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन सतर्क

72 घंटे में अयोध्या पहुंचे 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु अयोध्या। मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा। मौन रहकर भोर में ही श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान किया। इसके बाद श्रीराम के जयकारों से अयोध्या धाम गुंजायमान हो गया। देर शाम तक अयोध्या श्रद्धालुओं से पटी नजर आई। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के बाहर देर रात तक। श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे। जानकारों का कहना है कि पिछले 72 घन्टे में 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु राम नगरी पहुंच चुके हैं। आने वाली वसंत पंचमी तक श्रद्धालुओं…

Read More

जाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ हादसे पर क्यों हुए भावुक, न्यायिक जांच के दिए आदेश

पत्रकारों को महाकुम्भ हादसे की जानकारी देते हुए सीएम योगी की आंखें हुईं नम महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ हादसे को लेकर बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “भारी भीड़ और बैरिकेड्स टूटने के कारण यह दुखद हादसा हुआ।” मुख्यमंत्री ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया। इस आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार होंगे, जबकि पूर्व डीजी वी.के. गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डी.के. सिंह को आयोग में शामिल किया गया…

Read More

मंत्रोच्चार के बीच गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने लगाई संगम में डुबकी, संत समाज ने दिया आशीर्वाद

महाकुम्भनगर। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मठों, मंदिरों और अखाड़ों के संतों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में पवित्र डुबकी लगाई। संत समाज ने उन्हें वैदिक विधि से स्नान करवाया और मां गंगा का पावन जल गृहमंत्री पर छिड़ककर पूजा-अर्चना कराई। स्नान के बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम पर ही विशेष पूजा अर्चना की और संगम आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान, गृहमंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और पुत्र वधु व पोतियों ने भी स्नान और…

Read More

देश का संविधान हमें न्याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की देता है प्रेरणा: सीएम

सीएम ने गणतंत्र दिवस पर अपने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्न लोकतांत्रित गणतंत्र भारत के रूप में अपनी एक नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को…

Read More

यूपी में पांच हजार महिलाओं की संविदा पर कंडक्टर के पद पर होगी भर्ती

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में लगभग 05 हजार महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा पर कंडक्टर के पद पर रखा जायेगा। महिला अभ्यर्थियों के अनुबंध के लिए उनका उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अथवा एन0सी0सी0 बी प्रमाण पत्र, एन0एस0एस0 एवं स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए इण्टरमीडिएट की योग्यात के साथ…

Read More

मोईद खान के भक्तों को नहीं, मिल्कीपुर से राष्ट्रवादियों को चुनाव जिताना हैः सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के पक्ष में की जनसभा अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी  पार्टी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर व अन्य महापुरुषों का विरोध करती है, लेकिन माफिया से प्यार करती है। यह लोग माफिया के मरने पर आंसू बहाते हैं और मर्शिया पढ़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि देख सपाई, बिटिया घबराई। दलित बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाला मोईद खान सपा का हीरो होता है। बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करना ही सपा का वास्तविक चरित्र…

Read More

उत्तर प्रदेश आज अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रतीक बन गया है- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से प्रतिवर्ष बनेंगे 1 लाख युवा उद्यमी- सीएम योगी लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों को समर्पित उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य शुभारंभ लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में हुआ। 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के ई-पोर्टल की लॉन्चिंग की गई और 25,000…

Read More

मैंने अपनी कैबिनेट के साथ संगम स्नान किया, क्या केजरीवाल व उनकी टीम यमुना में कर सकती है स्नानः योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में उतरे। उनकी पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बजरंग शुक्ला, दूसरी करोल बाग से दुष्यंत गौतम व तीसरी जनसभा जनकपुरी से प्रत्याशी आशीष सूद के पक्ष में हुई। यहां आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल उनके निशाने पर रहे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मैंने अपने 54 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज में संगम पर स्नान किया, क्या आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल भी अपनी टीम…

Read More

दिल्ली की दुर्गति करने का सबसे बड़ा अपराधी अरविंद केजरीवाल नाम का जीव हैः योगी

नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में उतरे। उनकी पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बजरंग शुक्ला, दूसरी करोल बाग से दुष्यंत गौतम व तीसरी जनसभा जनकपुरी से प्रत्याशी आशीष सूद के पक्ष में हुई। यहां आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल उनके निशाने पर रहे। योगी ने कहा कि दिल्ली की दुर्गति करने का सबसे बड़ा अपराधी अरविंद केजरीवाल नाम का जीव है। एमडीएमसी के क्षेत्र को छोड़ दें तो शेष दिल्ली में सड़क, सीवर, स्वच्छता व पेयजल की स्थिति बदतर…

Read More