बीएसए के निरीक्षण में तीन परिषदीय विद्यालयों में मिलीं खामियां, सात दिन में मांगा स्पष्टीकरण धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक सीतापुर। सिधौली विकासखंड के तीन परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के आकस्मिक निरीक्षण में छात्र उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई में कमियां सामने आईं। प्राथमिक विद्यालय गन्धौली में उपस्थिति पंजिका और मौके पर मौजूद विद्यार्थियों की संख्या में 51 का अंतर मिलने पर प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक का अक्टूबर माह का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय गन्धौली में 162 विद्यार्थी नामांकित…
Read More