कुएं में वृद्धा का शव मिलने से सनसनी।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर मजरे अन्दूपुर गांव में बुधवार सुबह एक कुएं में 75 वर्षीय वृद्धा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका की पहचान फूलदुलारी पत्नी स्वर्गीय बाबादीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और सोमवार से घर से लापता थीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला था।…

Read More