Raybareli News: अनियंत्रित टैम्पो खाई में पलटा, महिला गंभीर रूप से घायल। 

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली से  धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज-रायबरेली मार्ग पर सोथी गांव के पास शनिवार दोपहर एक अनियंत्रित टैम्पो सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में टैम्पो सवार 52 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चालक समेत अन्य चार यात्री सुरक्षित बच गए। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जलालपुर मजरे लालूपुर गांव निवासी विमलेश (52) शनिवार को किसी कार्य से महराजगंज बाजार आई थीं।…

Read More