Sultanpur UP: सेवार्थम फाउंडेशन की पहल: विद्यालय में शौचालय का उद्घाटन, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र चांदा (सुल्तानपुर)। प्रतापपुर कमैंचा ब्लॉक क्षेत्र के नेताजी सुभाष सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को सामाजिक सरोकार और शिक्षा के समन्वय का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। सेवार्थम फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यालय में नव-निर्मित शौचालय का विधिवत उद्घाटन एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।सेवार्थम फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में शौचालय निर्माण हेतु ₹51,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत…

Read More