बूथ से लेकर गांव तक संगठन विस्तार का संकल्प, अपना दल (एस) की बैठक में तय हुई कार्ययोजना।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली, 13 सितंबर। अपना दल (एस) की जिला इकाई की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मान सिंह पटेल ने की। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने और नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष मान सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं और उनके सहयोग से ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में संरक्षक लालचंद कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन पटेल, राजन पटेल, जिला महासचिव विजय चौधरी, किसान मंच जिलाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष अरुण पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सियाराम पटेल, महिला मंच की पदाधिकारी विमला रावत व रेखा पटेल, जिला उपाध्यक्ष आकाश पटेल, आर.के. कनौजिया,
युवा मंच जिलाध्यक्ष विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
