हरचंदपुर क्षेत्र में सड़क हादसा, दोनों घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बाला-प्यारेपुर मार्ग पर स्थित कस्तूरबा विद्यालय के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों ने सामने अचानक आए साइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।जानकारी के अनुसार बाला गांव निवासी जगदीश अपने बहनोई छंगा लाल के साथ बाइक से पलही बाजार स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे।
रास्ते में कस्तूरबा विद्यालय के निकट अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर पलट गई।हादसे में जगदीश और छंगा लाल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत पर निगरानी रखी जा रही है।
