मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम अब 18 सितम्बर को राणा बेनीमाधव मैदान में

रिपोर्टर रोहित मिश्रा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली, 14 सितम्बर 2026जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद रायबरेली में प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन 15 सितम्बर 2026 को राणा बेनीमाधव मैदान, विकास खण्ड अमावां के निकट होना था, जिसे अब 18 सितम्बर 2026 को उसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा।

Related posts