मंदिरों, प्रमुख चौराहों और दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, संदिग्धों की तलाशी लेकर दिए सतर्कता के निर्देश। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायबरेली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम और…
Read More