सरकारी राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर दो कोटेदारों की दुकानें सील।

अक्टूबर माह का खाद्यान्न भी गायब होने की सूचना, विभागीय जांच शुरू। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां (रायबरेली)। सरकारी राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर पूर्ति विभाग ने बछरावां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो कोटेदारों की दुकानों को सील कर दिया है। दोनों दुकानों पर लगातार दो दिनों तक जांच के लिए पहुंची विभागीय टीम को कोटेदार नहीं मिले। इसके बाद नोटिस चस्पा कर दुकानों को सील कर दिया गया। मामले की जांच जारी है। सप्लाई इंस्पेक्टर कंचन शुक्ला के अनुसार, जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ)…

Read More