धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिले के सैनिक स्कूल के पास मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बोलेरो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य में जुटकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के…
Read MoreAuthor: ravirinku dwivedi
Amethi UP : 12 दिन के उपचार के बाद मरीज स्वस्थ्य होकर लौटी घर, स्वास्थ्य व्यवस्था की जमकर की सराहना
धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिमागी बुखार से पीड़ित थी महिला मरीज, बड़े बड़े अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी नही मिला था आराम। संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे पर्वत मजरे कंसापुर निवासी चांदनी (42) पत्नी अनिल कुमार को मंगलवार को 12 दिनों बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर से सकुशल डिस्चार्ज कर दिया गया। दिमागी बुखार से पीड़ित चांदनी को बीते 11 नवंबर को प्राथमिक उपचार के लिए केंद्र में भर्ती किया गया था। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से रायबरेली ट्रॉमा सेंटर तथा वहां…
Read MoreAmethi UP : पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार 25 नवंबर 2025 को जनपद भ्रमण के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स व यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेकिंग व्यवस्था, ट्रैफिक मूवमेंट, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता व सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार से अवलोकन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को सतर्क रहकर दायित्वों का निर्वहन करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च…
Read MoreAmethi UP : किसान नेता ने गाटा संख्या गायब कर अवैध कब्जा करने का लगाया आरोप
धारा लक्ष्य समाचार पत्र मामले को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा शिकायती पत्र, संबंधित अधिकारियों को बताया दोषी अमेठी। जिले के गंगोली चौराहे पर स्थित पुराना गाटा संख्या 1572 (रकबा 19 विश्वा 5 धुर) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। किसान मजदूर सेवा संस्थान के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने प्रेस के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। राजकुमार पांडेय का कहना है कि सपा नेता शिव प्रताप यादव ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से गाटा संख्या 1572 को रिकॉर्ड से गायब कर, उसकी जगह तीन…
Read MoreAmethi UP : विशेष पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी तीव्र गति, घर-घर जाकर भरे जा रहे मतदाता फार्म
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेंटुआ ब्लॉक में मतदाता सूचित विशेष पुनरीक्षण अभियान ज़ोर पकड़ चुका है। सोमवार को भेंटुआ ब्लॉक की गैरीकपुर ग्रामसभा में बूथ लेवल अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन हेतु फार्म उपलब्ध कराए गए। अभियान के तहत पशुरामपुर पूरे हरिराम तिवारी का पुरवा में ग्रामीणों के फार्म भरवाए गए। बीएलओ कांति देवी ने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी गांव-गांव जाकर आवश्यक फार्म वितरित कर रहे हैं और ग्रामीणों द्वारा भरे गए…
Read MoreAmethi UP : बाइकों की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर, महिला, बच्चा सहित कई घायल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेंटुआ/अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक के हीरापुर घाटकोर संपर्क मार्ग पर सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें महिला व बच्चा सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) भेंटुआ भेजा गया। घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार प्रीति, उनके भाई (बाइक चालक) और प्रीति का बच्चा घायल हो गए। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल से टिकावर ग्राम सभा निवासी प्रधान बचन सिंह के भतीजे कमलेश को गंभीर चोटें आई…
Read MoreAmethi UP : क्या अयोग्य सिद्ध होंगे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा? अगले हफ्ते होगी कोर्ट में अहम सुनवाई
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा को सांसद पद से अयोग्य ठहराए जाने की मांग को लेकर एक अधिकार पृच्छा याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए मामले को अगले सप्ताह सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने शकील अहमद खान द्वारा दायर याचिका पर पारित किया। याचिका में वर्ष 2012 में रायबरेली की कोतवाली में किशोरी लाल शर्मा के…
Read MoreAmethi UP : रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन अब एप पर : अमेठी में सुविधा शुरू, यात्री कर सकेंगे टिकट बुक
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब यात्री अपने स्मार्टफोन पर ‘यूपी राही’ एप के जरिए रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे और ऑनलाइन टिकट भी बुक कर पाएंगे। अमेठी डिपो की अधिकांश बसों को इस आधुनिक प्रणाली से जोड़ दिया गया है। निगम की सभी बसों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगा दिया गया है। बाकी वाहनों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। यात्री ‘यूपी…
Read MoreAmethi UP : जिला पंचायत सदस्य ने कराया खड़न्जा निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने की सराहना
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जिले के भेंटुआ ब्लॉक के मई गांव में जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव के द्वारा खड़ंजे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य राजेश के घर से सागर के घर की ओर प्रगति पर है। इस मार्ग के बनने से स्थानीय निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। यह खड़ंजा गांव के भीतर आवागमन को सुगम बनाएगा। इस मार्ग से आने जाने भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 34 सूबेदार यादव ने बताया कि क्षेत्र का विकास…
Read MoreAmethi UP : हर एक वोट जोड़ना हमारी जिम्मेदारी – राजेश शुक्ला
धारा लक्ष्य समाचार पत्र सही मतदाता छूटे नही और गलत जुड़े नही, इसी को लेकर लगाया गया विशेष कैंप संग्रामपुर/अमेठी। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आज बूथ संख्या 189 बेलखरी पर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सरकारी BLO, बूथ प्रवासी, बूथ अध्यक्ष शंभूनाथ पांडेय एवं BLA-2 के साथ मतदाता फार्म भरने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि एक संदेश प्रसारित होते ही बड़ी संख्या…
Read More