धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा हरिवंश का पुरवा के देवकी नंदन मैरिज लांन में चल रहे श्रीराम कथा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को अयोध्या धाम से आए कथा व्यास कृष्णानन्द जी महाराज ने भगवान श्रीराम की बाललीलाओं का बखान किया। राम कथा के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम का जन्म अवध नरेश राजा दशरथ के यहां हुआ। श्रीराम के सभी अंग अत्यंत सुडौल और सुंदर थे। उनको देखते ही मन लुभा जाता था। राजा दशरथ और रानी कौशल्या के प्रेम में वशीभूत…
Read MoreAuthor: ravirinku dwivedi
Amethi UP : घटकौर गांव में साधू नरबाबा स्थान पर भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
धारा लक्ष्य समाचार पत्र प्रधान प्रत्याशी इंद्र कुमार पाल रहे मौजूद भेटुआ/अमेठी। जनपद अमेठी के भेंटुआ ब्लॉक अंतर्गत घटकौर गांव में साधू नरबाबा के पावन स्थान पर भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हारीपुर प्रधान प्रत्याशी इंद्रकुमार पाल ने सहभागिता कर साधु-संतों व श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के मुख्य आयोजक शैलेन्द्र पाल (कल्लू), अनुराग यादव, हरीशचंद्र, अमरनाथ और जयकरण रहे। आयोजन के दौरान गांव व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भंडारे में शामिल…
Read MoreAmethi UP : ठंड के साथ ही साथ आवारा पशु,जंगली सुअर और नीलगायों ने तोड़ी किसानों की कमर
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और पाले का कहर जारी है। मौसम की इस मार से किसानों की कमर टूट गई है। पाले और तेज ठंडी हवाओं के कारण आलू, मटर और सरसों जैसी रबी की प्रमुख फसलें तेजी से खराब हो रही हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्रीय किसान उमाशंकर सिंह और इंद्रकुमार पाल सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि पाले के कारण आलू की पत्तियां झुलसने लगी हैं। मटर की फलियां प्रभावित हो रही हैं…
Read MoreAmethi UP : भारतीय किसान दिवस पर भेटुआ में बैठक सम्पन्न, 28 दिसंबर को होगी ब्लॉक स्तरीय बैठक
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी/भेटुआ। भारतीय किसान दिवस के अवसर पर आज भेटुआ में किसान संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय संतगंज, महना सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्वांचल प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत शर्मा, जिलाध्यक्ष शशिकांत तिवारी, उपाध्यक्ष अमर यादव, महेश, भादर अध्यक्ष अशोक यादव, जिला कार्यालय हारीपुर प्रभारी अंशु उपाध्याय, राकेश यादव, राधे टेलर, गोविंद प्रजापति सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की पूर्व निर्धारित 25 दिसंबर 2025 की ब्लॉक स्तरीय बैठक को कड़ाके की…
Read MoreAmethi UP : घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा, कई वाहन आपस में टकराए: दो की मौत, 16 घायल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र घना कोहरा बना काल मुसाफिरखाना/अमेठी। जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात करीब 2.30 बजे घने कोहरे के चलते भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मंगलम डिग्री कॉलेज के पास ओवरब्रिज से पहले एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह के अनुसार, रात करीब दो बजे लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर…
Read MoreAmethi UP : धारा लक्ष्य समाचार पत्र की खबर का असर, गोपालपुर रजबहा में पहुंचा पानी — किसानों को मिली बड़ी राहत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जिले के विकास खण्ड भेटुआ से धारा लक्ष्य समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। लंबे समय से सूखे पड़े गोपालपुर रजबहा में आखिरकार पानी पहुंच गया है। जिससे क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है। रजबहा में पानी आने से फसलों की सिंचाई आसान हो गई है और किसानों को अब निजी नलकूपों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय किसान मुंशीरजा, गुलशेर, रामभवन, सुनील यादव, कमलेश यादव और शरद सिंह ने बताया कि रजबहा…
Read MoreAmethi UP : अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का दो दिवसीय कार्यक्रम
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ बनने वाले अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का दो दिवसीय कार्यक्रम आज 22 दिसम्बर 2025, दिन सोमवार को सांसद देर शाम अमेठी जनपद के गौरीगंज पहुँचेगे 23 दिसम्बर 2025, दिन मंगलवार को सांसद प्रातः जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रीय लोगों की समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ पूरी गंभीरता और आत्मीयता से सुनेंगे। इसके पश्चात वे क्षेत्र भ्रमण करते हुए विभिन्न गाँवों और कस्बों में लोगों से मुलाकात करेंगे, जहाँ विकास…
Read MoreAmethi UP : खेत में बकरियां घुसने का विरोध बना विवाद की वजह, महिला के घर में घुसकर मारपीट,चार नामजद पर मुकदमा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेंटुआ/अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक के उसका गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी उर्मिला ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों की बकरियां उनके खेत में लगे आम के पौधों की पत्तियां खा रही थीं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गए। आरोप है कि शाम करीब छह बजे आरोपी उर्मिला के घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उनकी बेटी व बहू की पिटाई कर दी। मारपीट…
Read MoreAmethi UP : कड़ाके की ठंड के बावजूद अमेठी में कक्षा 9 से 12 तक स्कूल खुले,प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल—
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड और सर्द हवाओं के बीच अमेठी और सुल्तानपुर जिला आज प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा केवल कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों को बंद करने का कोई आदेश अब तक जारी नहीं किया गया है। इस निर्णय को लेकर अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। गौरतलब है कि एक…
Read MoreAmethi UP : सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम सभा इक्का ताजपुर में चौपाल का आयोजन, 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र प्रशासन गांव की ओर अभियान: इक्का ताजपुर में एंटी रेबीज वैक्सीन शिविर आयोजित। अमेठी। आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को विकासखंड शुकुलबाजार अंतर्गत ग्राम सभा इक्का ताजपुर में भारत सरकार द्वारा संचालित “सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 16 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनका संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण…
Read More