धारा लक्ष्य समाचार पत्र
प्रधान प्रत्याशी इंद्र कुमार पाल रहे मौजूद
भेटुआ/अमेठी।
जनपद अमेठी के भेंटुआ ब्लॉक अंतर्गत घटकौर गांव में साधू नरबाबा के पावन स्थान पर भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में हारीपुर प्रधान प्रत्याशी इंद्रकुमार पाल ने सहभागिता कर साधु-संतों व श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के मुख्य आयोजक शैलेन्द्र पाल (कल्लू), अनुराग यादव, हरीशचंद्र, अमरनाथ और जयकरण रहे। आयोजन के दौरान गांव व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भंडारे में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे कार्यक्रम में भक्तिभाव और सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रधान प्रत्याशी इंद्रकुमार पाल ने कहा,
“साधू नरबाबा का यह स्थान आस्था और सेवा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है और सेवा की भावना जागृत होती है। आयोजकों का यह प्रयास सराहनीय है।”
वहीं मुख्य आयोजक शैलेन्द्र पाल (कल्लू) ने कहा,
“भंडारे का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधना है। साधू नरबाबा की कृपा से यह आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा, इसके लिए हम सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हैं।”
भंडारे के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने आयोजक मंडल की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की कामना की।

