Amethi UP : *खबर का दिखा असर — अमेठी रेलवे स्टेशन से फटा तिरंगा झंडा हटाया गया*

  *धारा लक्ष्य समाचार पत्र की खबर का दिखा दमदार असर* अमेठी। अमेठी रेलवे स्टेशन पर फहराते फटे तिरंगे झंडे का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया और हमारे न्यूज पेपर धारा लक्ष्य समाचार पत्र के जरिए वायरल हुआ। तत्काल प्रशासन हरकत में आया और तत्काल इसको संज्ञान में लेते हुए, ससम्मान तिरंगे झंडे को उतरवाया। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के बीच गुस्सा और आक्रोश पैदा हो गया। स्टेशन पर लगा फटा तिरंगा न केवल राष्ट्रीय सम्मान के साथ खिलवाड़ था, बल्कि भारतीय ध्वज संहिता, 2002 और राष्ट्रीय…

Read More

Amethi UP : *मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शाहगढ़ में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम।*

  *घरेलू हिंसा व दहेज उन्मूलन पर किया गया अभिमुखीकरण, महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।* अमेठी, 30 अक्टूबर 2025। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकास खंड शाहगढ़ में “घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन” विषय पर एक अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारी / प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने घरेलू…

Read More

Amethi UP : *31 अक्टूबर को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर जनपद में आयोजित होगें विविध कार्यक्रम।*

  *सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।* अमेठी। शासन के निर्देशानुसार जनपद में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को स्वतंत्र भारत के वास्तुकार लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भव्यता के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियां ससमय सुनिश्चित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भव्यता के साथ…

Read More

Amethi UP : *बिन मौसम बरसात ने बिगाड़ा किसानों का खेल,अंकुरित हो रही खेत में पड़ी धान की फसल*

  संग्रामपुर/अमेठी। अक्टूबर माह का अंतिम सप्ताह किसानों के लिए प्राकृतिक आपदा लेकर आया है। किसानो‌ के पके धान की फसल काटकर खेतों में फैलाई गई है। ऊपर से रिमझिम बारिश के कारण धान अंकुरित हो जा रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसान बहुत परेशान हो गए हैं। अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के करीब सभी गांवों में लगभग 100 एकड़ से भी अधिक धान की फसल पकने के बाद अभी तक अनाज घर नहीं आया है। और अभी खेतों में ही पड़ा हुआ है। सोनारी कनू…

Read More

Amethi UP : *अमेठी रेलवे स्टेशन पर लगा फटा तिरंगा झंडा, प्रशासन बेख़बर, राष्ट्रीय ध्वज का घोर अपमान*

  अमेठी। अमेठी रेलवे स्टेशन पर लगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की हालत बेहद खराब पाई गई है। फटा हुआ तिरंगा हवा में लहरा रहा है और प्रशासन इस घोर लापरवाही से अनजान बना हुआ है। यह दृश्य न केवल राष्ट्रीय सम्मान के साथ खिलवाड़ है बल्कि भारतीय ध्वज संहिता, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 का भी स्पष्ट उल्लंघन है। जानकारों के अनुसार, यदि तिरंगा फटा हुआ या गंदा हो जाए तो उसे तुरंत सम्मानपूर्वक उतारकर विधिवत नष्ट कर देना चाहिए। इसके बावजूद स्टेशन पर फटा हुआ तिरंगा…

Read More

Amethi UP : *जामों थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध मिट्टी खनन का गोरखधंधा*

  *ग्रामीणों ने रात में पकड़े तीन ट्रैक्टर, किया पुलिस के हवाले।* जामों/अमेठी। जिले के जामों थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी की चोरी ऐसे की जा रही है, जैसे कोई बड़ी चीज़ लेकर भाग रहे हों, रात के अंधेरे में करीब 3:30 बजे से लेकर के 4:30 बजे तक जामों में यह ट्रैक्टर ट्रालियां ट्रिपाल से ढक करके बड़ी तेज रफ्तार में लेकर के जाती हुई दिखाई देती है। ट्रैक्टर-ट्रालियों में मिट्टी भरकर ऊपर तिरपाल से ढक दिया जाता है और रात के अंधेरे में हो जाती है “खनन चोरी”…

Read More

Amethi UP : *सपा कार्यकर्ताओं ने खाद की कमी को लेकर एस डी एम अमेठी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा*

  *बुआई के समय किसानों के सामने खाद का संकट-जयसिंह* *किसानों को DAP खाद न मिलने पर सड़क पर उतरे सपाई* अमेठी। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में सपाइयों ने खाद की किल्लत को लेकर उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि इस समय आलू मटर गेहूं सहित तमाम फसलों की बुआई प्रगति पर है किसान DAP व यूरिया की समस्या से जूझ रहा है, गोदामों पर खाद नदारद है किसान सुबह शाम…

Read More

Amethi UP : भदांव गांव का मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त, दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ी

  भादर/अमेठी। जिले के भादर ब्लॉक के भदांव गांव में लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई गई सड़क की पटरी टूट गई है। इससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है, तथा सड़क के किनारे गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से पटरी कई जगह से टूट गई है। स्थानीय निवासी शिवदयाल सिंह, योगेन्द्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, राहुल सिंह, राजा सिंह, जगनारायण सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इसकी मरम्मत के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत…

Read More

Amethi UP : लगातार चल रही बारिश मे भी, डीएपी खाद लेने के लिए केंद्र पर दिखीं सैकड़ों किसानों की भीड़

  संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के गोरखापुर सहकारी समिति केंद्र पर गुरुवार को डीएपी खाद का वितरण शुरू होते ही बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुँच गए। डीएपी वितरण की जानकारी मिलते ही मधुपुर खदरी, बड़गांव, सरैया कनू, गोरखापुर, पुन्नपुर सहित कई ग्रामसभाओं के किसान सुबह से ही केंद्र पर लाइन में लग गए। हालांकि सुबह से जारी रिमझिम बारिश के कारण किसान पंक्तिबद्ध नहीं हो पाए, जिससे वितरण व्यवस्था कुछ देर बाधित रही। किसानों का कहना है कि दो दिनों से हो रही बारिश के…

Read More

Amethi UP : *पुलिस इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने छात्रों को नए कानूनों के बारे में किया जागरूक*

  मुंशीगंज/अमेठी। राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में अमेठी पुलिस द्वारा बीटेक और एमबीए के छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के नवीन प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया। *थानाध्यक्ष ने नए कानूनों की बताई विशेषताएं* मुंशीगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि नए कानून में महिलाओं के प्रति अपराध पर कोई समझौता नहीं होगा। गैंगरेप के मामलों में कम से कम 20 साल की सजा या आजीवन कारावास होगा। साथ ही विदेश से अपराध के प्रति दुष्प्रेरण…

Read More