Barabanki UP: बिना किसान सहमति के ही भट्ठा मालिक ने कर लिया मिट्टी खनन विधवा महिला ने किया पुलिस से शिकायत

धारा लक्ष्य समाचार त्रिवेदीगंज बाराबंकी। मिट्टी खनन करने वाले चाहे वह ठेकेदार , खनन माफिया हो या भठ्ठा मालिक सभी इस प्रकार निरंकुश हुए की बिना किसान सहमति के ही दिन रात धडल्ले से खनन कर रहे हैं। देखा जाए तो इन्हें नियम कानून का जरा भी कोई भय नहीं है। क्योंकि राजस्व विभाग और क्षेत्रीय पुलिस का इन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है एक महिला अपने निजी खेत की मिट्टी खुदाई के संबंध में तहरीर दिया।  लेकिन महिला सशक्तिकरण नारी सम्मान फेस 5की झलक पेश करते हुए उस तहरीर…

Read More

Amethi UP: अमेठी में सरेराह हत्या की खौफनाक वारदात से क्षेत्र में दहशत

तीन अज्ञात हमलावरों ने पीट-पीटकर की निर्मल कश्यप की हत्या, इलाके में सनसनी अमेठी। जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुगवाछ स्थित विद्युत पावर हाउस के पास गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब तीन अज्ञात हमलावरों ने 57 वर्षीय निर्मल कश्यप निवासी टीकर माफी की बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। उसी समय गाँव के राम कुमार मुंशी वहाँ से गुजर रहे थे, जिन्होंने देखा कि तीन युवक निर्मल कश्यप को बुरी तरह पीट रहे हैं। वारदात…

Read More

Amethi UP: भाई-बहनों के रिश्ते की मिठास : यम द्वितीया पर पूजा और तिलक का उत्सव

Dhara Lakshya samachar शुकुलबाजार/अमेठी। भैया दूज के पावन अवसर पर गुरुवार को भाई-बहन के अनमोल बंधन को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना की। सुबह-सुबह घर-घर में चौक सजाकर भटकइया, सुपारी और अन्य पारंपरिक सामग्री के साथ यम देवता का पूजन किया गया। सुपारी मूसल से कुचलकर यम पूजा की तैयारी की गई। इस अवसर पर बहनें स्नान और सज-धज कर गोंठ में पहुंचीं, जहां चना, पान और सुपारी को कूटकर अन्नकूट और…

Read More

Amethi UP:कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर मनाया भैयादूज का पर्व

धारा लक्ष्य समाचार पत्र गौरीगंज/अमेठी। जनपद के गौरीगंज क्षेत्र के दरपीपुर गाँव में स्थित भगवान चित्रगुप्त की मंदिर पर भैयादूज के अवसर पर एक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामप्रशाद श्रीवास्तव की अगुवाई में जनपद के सभी कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की।भगवान चित्रगुप्त को लेखाकार माना जाता है, जिनके पास कर्मों की एक बड़ी पोथी होती है। भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की जाती है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से…

Read More

Amethi UP: गायत्री परिवार की गतिविधियों के विस्तार को लेकर प्रबुद्ध वर्ग नारी जागरण संगोष्ठी का आयोजन

Dhara Lakshya samachar अमेठी। गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में प्रबुद्ध वर्ग नारी जागरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मीना सिंह बताया कि नारी उत्कर्ष अपने समय का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।उच्च स्तरीय व्यक्तित्व ही वह आधार है जिसके सहारे अभाव ग्रस्त परिस्थितियों में भी स्वर्गीय संम्भावनाओं को मूर्तिमान बनाया जा सकता है। अमेठी के विविध स्थानों से गायत्री परिवार की योजनाओं को विस्तार दे रही प्रबुद्ध वर्ग नारी शक्तियों की मौजूदगी रही। गायत्री परिवार अमेठी पर्यावरण संवर्धन ,नारी जागरण, नशा मुक्ति के साथ-साथ अनेको…

Read More

Amethi UP: दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट, महिला प्रधान समेत 8 लोग हुए घायल

Dhara Lakshya samachar जामों/अमेठी। जिले में बृहस्पतिवार को सुबह खेत में काम कर रही महिला ग्राम प्रधान और उनके परिजनों पर 20 से 25 लोगों ने हमला कर दिया। हमले में महिला प्रधान समेत 8 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की 2 दिन पहले किसी विवाद को लेकर विपक्षियों का पुलिस ने चालान कर दिया था। इसी से नाराज विपक्षियों ने आज घटना को अंजाम है। दरअसल ये पूरा मामला जामो…

Read More

Amethi UP: साइबर ठगी के नाम पर गर्भवती महिला के खाते से 35000 रुपए कटे

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जामो/अमेठी। जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला देखने को मिला है। जहां पर जिले से सीएमओ कार्यालय से फोन करने की बात कहकर आशा बहू को एक दो महिलाओं का नाम लेकर बात कराने की बात कही गई। जिस पर आशा बहू के द्वारा बताया गया कि मैं विद्यालय पर हूं और टीकाकरण कराया जा रहा है। जिस पर दूसरी महिला का नाम लेकर बात कराने को कहा गया जिस पर आशा बहू ने मना किया तो उनकी चेक की जांच करके दवाब बनाया…

Read More

Amethi UP: लाखों की लागत से बना भैरोपुर आरसीसी सेंटर हुआ जर्जर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा भैरोपुर का ठोस प्रबंधन कचरा संसाधन केंद्र (आरसीसी सेंटर) पूरी तरह जर्जर हो चुका है। केन्द्र भवन पर लगी छत की चद्दर गायब हो गई है। गांव की गंदगी गांव के बीच फैली हुई है। लाखों की लागत से निर्मित किया गया आरसीसी सेंटर का लाभ गांव वालों को नसीब नहीं हुआ। आरसीसी सेंटर इतना घटिया सामग्रियों से बनाया गया था कि बनने के मात्र साल भर भीतर ही जर्जर अवस्था में पहुंच गया। सरकार के…

Read More

Amethi UP: बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को संग्रामपुर क्षेत्र में भाई दूज का पर्व मनाया गया।बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर लम्बी उम्र के साथ ही सुख समृद्धि की कामना की।पर्व के दौरान भाइयों की आरती उतारी और उन्हें अपने हाथों से पकवान व मिठाइयां खिलाई।भाई भी बहनों को उपहार देकर उसके सुख दुख में सहयोग करने का वचन देते हैं।भाई दूज हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है जो भाई बहन के रिश्ते को समर्पित है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया…

Read More

Amethi UP: भैया दूज के अवसर पर बाबा अधीनदास धाम पर भव्य मेला और भंडारा संपन्न

श्रद्धालु कर रहे बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पण, दर्शन मात्र से पीलिया रोग से राहत की मान्यता धारा लक्ष्य समाचार पत्र शुकुल बाजार/अमेठी। शुकुल बाजार स्थित बाबा अधीनदास धाम एवं कूटी पर आज यम द्वितीया (भैय्या दूज) के अवसर पर भव्य मेला और विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। दीपावली के बाद पड़ने वाली इस तिथि पर हजारों श्रद्धालु बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। मेला शुरू होने से एक दिन पूर्व विशाल अखंड श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था। क्षेत्रवासियों का कहना…

Read More