धारा लक्ष्य समाचार पत्र
जामो/अमेठी। जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला देखने को मिला है। जहां पर जिले से सीएमओ कार्यालय से फोन करने की बात कहकर आशा बहू को एक दो महिलाओं का नाम लेकर बात कराने की बात कही गई। जिस पर आशा बहू के द्वारा बताया गया कि मैं विद्यालय पर हूं और टीकाकरण कराया जा रहा है। जिस पर दूसरी महिला का नाम लेकर बात कराने को कहा गया जिस पर आशा बहू ने मना किया तो उनकी चेक की जांच करके दवाब बनाया गया जिससे आशा बहू द्वारा गर्भवती महिला के घर जाकर बात कराया गया।
जब आशा बहू महिला के घर गई तो साइबर ठग के द्वारा महिला से आयरन की गोली खाने और वजन उठाने की जानकारी दी। जिससे आशा बहू को और घर वालों को लगा कि जिले से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फोन हो सकता है। उसके बाद साइबर ठगों के द्वारा विभिन्न जानकारियां जुटाने के बाद कुछ समय बाद खाते में रखे 35000 रुपए खाते से कट गए।
जिस पर परिजनों के द्वारा आशा बहू से इसकी शिकायत की गई तो आशा बहू ने पीड़िता के साथ जिले पर जाकर उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई तब उच्च अधिकारियों के द्वारा साइबर हेल्प लाइन नम्बर पर बात करने को कहा गया। जिस पर आशा बहू ने साइबर हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल करके इसकी शिकायत की और थाने में जाकर रुपए कटने की तहरीर देकर शिकायत किया है। पुलिस ने आशा बहू की तहरीर लेकर उनको घर भेज दिया है।

