Dhara Lakshya samachar
अमेठी। गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में प्रबुद्ध वर्ग नारी जागरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मीना सिंह बताया कि नारी उत्कर्ष अपने समय का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।उच्च स्तरीय व्यक्तित्व ही वह आधार है जिसके सहारे अभाव ग्रस्त परिस्थितियों में भी स्वर्गीय संम्भावनाओं को मूर्तिमान बनाया जा सकता है।
अमेठी के विविध स्थानों से गायत्री परिवार की योजनाओं को विस्तार दे रही प्रबुद्ध वर्ग नारी शक्तियों की मौजूदगी रही।
गायत्री परिवार अमेठी पर्यावरण संवर्धन ,नारी जागरण, नशा मुक्ति के साथ-साथ अनेको कार्यक्रम समय पर आयोजित कर रहा है । इसीक्रम में गुरुवार को क्षेत्र की नारी शक्तियों के एक प्रबुद्ध वर्ग नारी जागरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में गायत्री परिवार की विविध गतिविधियों पर डा विजय लक्ष्मी सिंह, डा रुवी सिंह और निर्मला तिवारी ने चर्चा की। संगोष्ठी में मौजूद जिला समन्वयक डॉ त्रिवेणी सिंह ने संगोष्ठी में आई नारी शक्तियों को समाज, गांव, क्षेत्र के उत्थान के लिए गायत्री परिवार की गतिविधियों को शामिल करते हुए विकसित करने की बात की ।
इस मौके पर डॉ लाजो पाण्डेय, डा शशिबाला सिंह,डा अर्चना पाण्डेय,संगीता शर्मा, सुषमा तिवारी,कविता,गायत्री सिंह, लाल अशोक सिंह, राणा प्रताप सिंह के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों एवं नारी शक्तियों की मौजूदगी।

