Amethi UP: लाखों की लागत से बना भैरोपुर आरसीसी सेंटर हुआ जर्जर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा भैरोपुर का ठोस प्रबंधन कचरा संसाधन केंद्र (आरसीसी सेंटर) पूरी तरह जर्जर हो चुका है। केन्द्र भवन पर लगी छत की चद्दर गायब हो गई है। गांव की गंदगी गांव के बीच फैली हुई है।

लाखों की लागत से निर्मित किया गया आरसीसी सेंटर का लाभ गांव वालों को नसीब नहीं हुआ। आरसीसी सेंटर इतना घटिया सामग्रियों से बनाया गया था कि बनने के मात्र साल भर भीतर ही जर्जर अवस्था में पहुंच गया। सरकार के द्वारा गांव को कचड़ा मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय के पीछे निर्माण किया गया था।

लेकिन आजतक न तो इस ग्राम सभा में कचड़ा ढोने वाला वाहन दिखाई दिया और न ही गांव की साफ सफाई की गई। इतना ही नहीं आरसीसी सेंटर बनने के बाद एक दिन भी एकत्रित कचड़ा इस केंद्र पर नहीं आया और अब यह स्थिति हो गई है कि आरसीसी सेंटर स्वयं कचड़े का रूप धारण कर चुका है।

इस पर ग्राम सचिव सुनील कुमार ने बताया कि इस सेंटर का निर्माण कार्य मेरे यहां पर आने के पहले ही किया गया था। इसके बारे में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है।

Related posts