सफदरगंज बाराबंकी । जब मांझी खुद नाव डुबाने पर तुल जाये तो वह नाव सुरक्षित कैसे बच सकती है ? जी हां तहसील नवाबगंज अन्तर्गत विकास खण्ड मसौली के बड़ागांव मे कुछ ऐसा ही हो रहा है । जिस लेखपाल पर सरकारी जमीनों की सुरक्षा का दायित्व होता है उसी की मिलीभगत से करोड़ो की कीमती सरकारी जमीन पर कब्जा करने तथा उस पर प्लाटिंग कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है । जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किये जाने पर स्थानीय लोगों ने प्रदेश के मुख्य मंत्री को…
Read MoreAuthor: News Desk
Jaloun: गिरथान-1 में निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली, बच्चों ने किया ग्रामीणों को जागरूक
शिक्षा की ओर बढ़ते कदम डकोर, जालौन। प्राथमिक विद्यालय गिरथान-1, क्षेत्र डकोर में मंगलवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका यशा राजपूत, सहायक अध्यापिका अर्पना निरंजन, ग्राम प्रधान सुरेंद्र पाल फ़ौजी,विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने गांव में घूम-घूम कर लोगों को शत-प्रतिशत नामांकन हेतु प्रेरित किया। बच्चों ने हाथों में बैनर, पोस्टर व पैम्फलेट लेकर सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं जैसे…
Read MoreJaloun: शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर यूटा सक्रिय
बीएसए व लेखा अधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल, वेतन और देयकों को लेकर हुई वार्ता उरई, जालौन। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश और लेखा अधिकारी अरुण राज खरे से भेंट कर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूटा उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत ने किया। इस दौरान लेखा अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की अधिकतर लंबित समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। अप्रैल माह का वेतन तैयार है और…
Read MoreJaloun: अधिवक्ता पर रिपोर्ट लिखाए जाने के विरोध में जिला बारसंघ ने एसपी को दिया ज्ञापन
उरई अधिवक्ता को सड़क दुर्घटना के मामले में फंसाए जाने व झूठी रिपोर्ट लिखे जाने के विरोध में जिला बार संघ के पदाधिकारियो ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया और अधिवक्ता के खिलाफ लिखी गई झूठी रिपोर्ट की जांच कराकर रिपोर्ट स्पंज कराने की मांग की जिला बार संघ के पदाधिकारियो ने अधिवक्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी अधिवक्ता व जिला बार संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह 22 अप्रैल की शाम कार से अपनी ससुराल…
Read MoreBalrampur: डीएम ने सीएचसी हरैया सतघरवा का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
सीएचसी में अव्यवस्था पाए जाने पर डीएम ने चिकित्सा अधीक्षक को लगाई फटकार , सुधार लाए जाने के दिए निर्देश धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार बलरामपुर ब्यूरो चीफ आमजनमानस को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाना सुनिश्चित किए जाने हेतु डीएम पवन अग्रवाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया सतघरवा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वाटर कूलर में शीतल पेयजल की उपलब्धता का जायजा लिया। वाटर कूलर संचालित पाया गया। उन्होंने ओपीडी कक्ष , इंजेक्शन कक्ष ,लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया । आर्थो चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए एवं इंजेक्शन…
Read MoreBalrampur: स्कूल बस के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार बलरामपुर ब्यूरो चीफ उतरौला में डुमरियागंज उतरौला मार्ग पर छीतरपारा गांव के पास तेज रफ्तार जा रही स्कूल बस के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर उतर गई। जिसमें जामिया मोइनिया स्कूल मैनहा की तीन महिला शिक्षिकाओं मुस्कान नगमा तूबा को हल्की चोटें आई हैं। जिनका उतरौला के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई । वहीं छीतरपारा गांव निवासी बाइक सवार राहुल सोनी…
Read MoreBalrampur: उतरौला तहसील भवन का मुख्य द्वार अतिक्रमण के कारण बंद
धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार बलरामपुर ब्यूरो चीफ उतरौला तहसील भवन का वह ऐतिहासिक मुख्य द्वार, जिससे कभी सैकड़ों लोग प्रतिदिन निर्बाध रूप से तहसील परिसर में प्रवेश किया करते थे, आज अतिक्रमण, गंदगी और प्रशासनिक उदासीनता का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है। इस द्वार के बाहर वर्तमान समय में अतिक्रमणकारियों का कब्जा है, और भीतर कूड़े-कचरे का ढेर तथा जंग खाई रेलिंग व्यवस्था की बदहाली को बयां कर रही है। स्थानीय लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के अनुसार, जब उतरौला तहसील भवन का निर्माण हुआ था, तब यही द्वार आम जनता और…
Read MoreBalrampur: भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की
धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार बलरामपुर ब्यूरो चीफ समाजवादी पार्टी के होर्डिंग में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर काटे जाने से भारतीय जनता पार्टी ने सपा के खिलाफ अम्बेडकर चौराहे उतरौला पर धरना प्रदर्शन कर सपा के खिलाफ नारेबाजी की गई होर्डिंग में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को आधा काटकर आधे हिस्से में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तस्वीर लगाया गया है। भाजपा विधायक रामप्रताप वर्मा ने आरोप लगाया है कि सपा प्रमुख अखिलेश में अपने कार्यकाल में कई बार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया…
Read MoreBarabanki: गेरावाँ गौआश्रय स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, पशुओं के स्वास्थ्य पर ध्यान रखने के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के लाभार्थियों के भुगतान के दिये निर्देश बाराबंकी, 30 अप्रैल। बुधवार को जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने विकास खण्ड हैदरगढ़ स्थित गेरावाँ गौआश्रय का निरीक्षण किया। केयर टेकरों से पशुओं संख्या व रख-रखाव एवं चारे-पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के समय गौआश्रय स्थल में 179 नर व 130 मादा पशु यहाँ पर संरक्षित पाए गए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नर और मादा पशुओं को पृथक करके रखा जाए। परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफ़ाई रखने के…
Read MoreBarabanki: संवैधानिक चेतना और सामाजिक न्याय पर साप्ताहिक गतिविधियाँ, प्रतिभाशाली छात्रों का हुआ सम्मान
बाराबंकी । भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर “आज़ादी के अमृत काल” के अंतर्गत फखरुद्दीन अली अहमद गवर्नमेंट कॉलेज, महमूदाबाद में 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देना, सामाजिक समानता को उजागर करना और महिलाओं के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरण फैलाना था। इन आयोजनों के दौरान कॉलेज में प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें भाषण, जानकारीपूर्ण व्याख्यान, कविता पाठ, निबंध लेखन,…
Read More