धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। साल 1925 में विजयादशमी पर्व के दिन स्थापित देश के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विजयादशमी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों सहित प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी रही। विजयादशमी पर्व की पूर्व संध्या पर अमेठी के सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर अमेठी के श्रीराम बस्ती का बौद्धिक एवं पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। बौद्धिक कार्यक्रम में देश को संगठित करके निरन्तर विकास की…
Read MoreAuthor: News Desk
Amethi UP: बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। अमेठी-अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर पीपरपुर रेलवे स्टेशन मार्ग के पास सोमवार को बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। भीषण दुर्घटना की सूचना पर पीपरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल पीपरपुर पुलिस ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर भिजवाया। टक्कर के बाद मार्ग बाधित हो गया था, जिसे पुलिस टीम द्वारा एंबुलेंस और…
Read MoreAmethi UP: हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द की मिसाल बने रेहान खान, नवरात्रि के हर दिन दुर्गा पूजा पंडालों में शामिल हो रहे हैं रेहान खान
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आई लव मोहम्मद के जुलूस निकालकर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिशें हो रही हैं, वहीं अमेठी के पुराने रायपुर फुलवारी निवासी मुस्लिम समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेहान खान ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है। रेहान खान शारदीय नवरात्रि के प्रत्येक दिन क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर संध्या आरती में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान वह आयोजकों और पुजारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करते हैं। पूजा…
Read MoreAmethi UP: माता जी के पंडालों में हवन पूजन के बाद कन्या भोज का किया गया आयोजन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर संग्रामपुर क्षेत्र के जरौटा, कसारा और कुटीवा चौराहे पर लगी माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की नवमी तिथि को हवन पूजन कर कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें ग्यारह कन्याओं का पैर धुला गया उसके बाद उनको चन्दन लगाकर उनको पूड़ी सब्जी हलुआ और फल खिलाया गया। उसके बाद कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मां जगत जननी का कल विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर नव दुर्गा पूजा…
Read MoreAmethi UP: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न गायत्री परिवार के सदस्यों ने किया 7 यूनिट रक्तदान
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के अवसर पर गायत्री परिवार अमेठी के सात सदस्यों ने रक्तदान कर मानवीय सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में महेंद्र प्रताप मिश्रा, अभिषेक वैश्य, विशाल कुमार, वरुण सिंह, सुधीर अग्रहरि, पंकज यादव और राजकरण शामिल रहे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के डॉ. प्रवीण सिंह दीपक, संगम तिवारी ने रक्तदाताओं को गायत्री परिवार की ओर से मंत्र दुपट्टा, तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० बद्री पाल अग्रवाल एवं पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डायरी देकर सम्मानित…
Read MoreAmethi UP: लखनऊ जिला जेल में समाजवादी नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमला, अमेठी सपा जिला अध्यक्ष और प्रवक्ता ने जताया गहरा दुख
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। लखनऊ जिला जेल में मंगलवार देर शाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक बंदी ने जानलेवा हमला किया। हमलावर ने उन पर आलमारी की रॉड और चाकू से वार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कर दस से अधिक टांके लगाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे प्रजापति और हमलावर बंदी के बीच कहासुनी बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।…
Read MoreLucknow UP: जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक कैदी चपरासी से कहासुनी के बाद हुई धक्का-मुक्की में यहां लगी चोटें आई हैं
धारा लक्ष्य समाचार लखनऊ। ======== लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक कैदी चपरासी से कहासुनी के बाद हुई धक्का-मुक्की में चोटें आई हैं। डीजी जेल पीसी मीणा ने हमले की बात से इनकार किया है। यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे जेल के अस्पताल में हुई। डीजी जेल पीसी मीणा के अनुसार, प्रजापति जेल के अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी एक कैदी चपरासी से कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई, जिसमें प्रजापति को हल्की चोटें आईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि…
Read Moreई पेपर पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण बाराबंकी से प्रकाशित हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 01 अक्टूबर 2025
Barabanki UP: धान के खेत को पराली से छुटकारा देने आ गया स्क्वायर बेलर
धारा लक्ष्य समाचार फतेहपुर बाराबंकी। जब से बाराबंकी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बायो सीएनजी संयंत्र चालू हुआ है तब से नये रोजगार सृजन के साथ जो एक उम्मीद जगी है वह है धान की खेती करने वाले किसानों को पराली से मुक्ति मिलना और यह मुक्ति दिलाता है रिलायंस इंडस्ट्रीज के बायो सीएनजी संयंत्र के लिए काम करने वाला एक मशीनी यंत्र जो ट्रैक्टर के माध्यम से खेत में आगे बढ़ता हैं और अपने पीछे पराली के कसे आयताकार गट्ठर छोड़ता जाता है। इस उपकरण को स्क्वायर बेलर कहते हैं…
Read MoreAmethi UP: कालिकन धाम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने पूजा अर्चना कर किया महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम
माता जी की आरती में शामिल होने के लिए आये हजारों श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया महा प्रसाद। जिला संवाददाता – रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर संग्रामपुर मे स्थित मां जगत जननी अमृत कुंड वासिनी माता कालिकन धाम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) के द्वारा रात 8.00 बजे महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फल एवं फलाहार वितरण किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने माता कालिकन धाम पहुंच कर माता…
Read More