धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर ब्रज भूषण तिवारी
मनकापुर , गोंडा। पीएम पोषण (मिड डे मील) योजना के अंतर्गत रविवार को बभनजोत ब्लॉक सभागार में गौरा विधानसभा ब्लॉक बभनजोत में 336, ब्लॉक छपिया में 387, कुल मिलाकर 723 कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट विशिष्ट अतिथि बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल रहे l दीप प्रज्वलन से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महराज के रसोइया सम्मान समारोह कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
सम्मान समारोह में विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने अपने हाथों से रसोइयों को 5 लाख तक के कैशलेस इलाज का कार्ड, बढ़े हुए मानदेय के रूप में 3 हजार रुपये का SBI चेक, तथा प्रतिभाशाली प्राइमरी बच्चों को डेस्क वितरित की।
लाइव प्रसारण दौरान बताया गया कि सरकार द्वारा रसोइयों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज, मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये, किसी दुर्घटना होने पर परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, तथा साड़ी के लिए मिलने वाली 500 रुपये की राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये करने का ऐलान किया गया है।
मुख्य अतिथि प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि “पीएम पोषण योजना की असली हीरो आप रसोइया बहनें हैं। आप सुबह जल्दी आकर बच्चों के लिए गर्म और पौष्टिक भोजन तैयार करती हैं।” उन्होंने सभी रसोइयों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र में कराए गए कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि बभनजोत आकांक्षी ब्लॉक से निकलकर विकासशील ब्लॉक की श्रेणी में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में गौरा विधानसभा क्षेत्र को सबसे विकसित क्षेत्र बनाना उनका लक्ष्य है।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी छपिया महेंद्र कुमार, बीआरसी वभनजोत रामविलास वर्मा, एआरपी दिवाकर जायसवाल, एआरपी सैयद इकरार अहमद, एआरपी दक्षराज वर्मा, एआरपी छपिया मनोज कुमार सिंह, एआरपी श्रीनाथ वर्मा, ऋषि तिवारी, मोहम्मद खालिद राजा बेग, बलराम वर्मा, रामजन्म वर्मा, ओम प्रकाश यादव, मनोज कुमार सहित एमडीएम प्रभारी, प्रधानाध्यापक और बड़ी संख्या में रसोइया बहनें मौजूद रहीं।
