धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के अवसर पर गायत्री परिवार अमेठी के सात सदस्यों ने रक्तदान कर मानवीय सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में महेंद्र प्रताप मिश्रा, अभिषेक वैश्य, विशाल कुमार, वरुण सिंह, सुधीर अग्रहरि, पंकज यादव और राजकरण शामिल रहे। इस अवसर पर गायत्री परिवार के डॉ. प्रवीण सिंह दीपक, संगम तिवारी ने रक्तदाताओं को गायत्री परिवार की ओर से मंत्र दुपट्टा, तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० बद्री पाल अग्रवाल एवं पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डायरी देकर सम्मानित…
Read MoreAuthor: News Desk
Amethi UP: लखनऊ जिला जेल में समाजवादी नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमला, अमेठी सपा जिला अध्यक्ष और प्रवक्ता ने जताया गहरा दुख
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। लखनऊ जिला जेल में मंगलवार देर शाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक बंदी ने जानलेवा हमला किया। हमलावर ने उन पर आलमारी की रॉड और चाकू से वार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कर दस से अधिक टांके लगाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे प्रजापति और हमलावर बंदी के बीच कहासुनी बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।…
Read MoreLucknow UP: जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक कैदी चपरासी से कहासुनी के बाद हुई धक्का-मुक्की में यहां लगी चोटें आई हैं
धारा लक्ष्य समाचार लखनऊ। ======== लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को एक कैदी चपरासी से कहासुनी के बाद हुई धक्का-मुक्की में चोटें आई हैं। डीजी जेल पीसी मीणा ने हमले की बात से इनकार किया है। यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे जेल के अस्पताल में हुई। डीजी जेल पीसी मीणा के अनुसार, प्रजापति जेल के अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी एक कैदी चपरासी से कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई, जिसमें प्रजापति को हल्की चोटें आईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि…
Read Moreई पेपर पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण बाराबंकी से प्रकाशित हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 01 अक्टूबर 2025
Barabanki UP: धान के खेत को पराली से छुटकारा देने आ गया स्क्वायर बेलर
धारा लक्ष्य समाचार फतेहपुर बाराबंकी। जब से बाराबंकी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बायो सीएनजी संयंत्र चालू हुआ है तब से नये रोजगार सृजन के साथ जो एक उम्मीद जगी है वह है धान की खेती करने वाले किसानों को पराली से मुक्ति मिलना और यह मुक्ति दिलाता है रिलायंस इंडस्ट्रीज के बायो सीएनजी संयंत्र के लिए काम करने वाला एक मशीनी यंत्र जो ट्रैक्टर के माध्यम से खेत में आगे बढ़ता हैं और अपने पीछे पराली के कसे आयताकार गट्ठर छोड़ता जाता है। इस उपकरण को स्क्वायर बेलर कहते हैं…
Read MoreAmethi UP: कालिकन धाम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने पूजा अर्चना कर किया महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम
माता जी की आरती में शामिल होने के लिए आये हजारों श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया महा प्रसाद। जिला संवाददाता – रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर संग्रामपुर मे स्थित मां जगत जननी अमृत कुंड वासिनी माता कालिकन धाम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) के द्वारा रात 8.00 बजे महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फल एवं फलाहार वितरण किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने माता कालिकन धाम पहुंच कर माता…
Read MoreRaybareli UP: डीएम व सीडीओ के मार्गदर्शन में बहादुरपुर की रेनू और तूफान महिला स्वयं सहायता समूह की प्रेरक कहानी
सशक्त नेतृत्व और सामूहिक प्रयास: बहादुरपुर की रेनू और तूफान महिला स्वयं सहायता समूह का उदाहरण धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। विकास खण्ड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत बहादुरपुर की निवासी रेनू ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत संचालित तूफान महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से न केवल अपने परिवार बल्कि अन्य समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विगत 5 वर्षों से अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रेनू ने समूह के सदस्यों के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर…
Read MoreAmethi UP: जूनियर बालक वर्ग हॉकी के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया आयोजन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जूनियर बालक/बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के उपलक्ष्य पर आज जनपद के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में उक्त प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हैण्डबाल संघ अयोध्या के मण्डल सचिव प्रांजल तिवारी व विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मुकेश यादव एवं उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद तथा मो0 मोसर्रफ खॉ द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि हॉकी बालक वर्ग की प्रतियोगिता दो टीमों के मध्य खेली…
Read MoreAmethi UP: रामलीला मंचन देख तालियों की गड़गड़ाहट गूंजा पूरा पंडाल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। स्थानीय रामलीला मंचन में पम्पापुर प्रसंग का मनमोहक चित्रण किया गया। कलाकारों ने बड़े ही जीवंत अभिनय के माध्यम से उस समय का दृश्य प्रस्तुत किया, जब हनुमान जी महाराज सुग्रीव को भगवान श्रीराम द्वारा दिए गए राजपाट की याद दिलाते हैं। इसके बाद लक्ष्मण जी द्वारा पम्पापुर जाकर सुग्रीव को धमकाने का प्रभावी अभिनय किया गया, । जिसे देखकर दर्शकों ने खूब सराहना की। सुग्रीव को सब स्मरण होने पर उन्होंने भगवान श्रीराम की सहायता के लिए अपनी वानर सेना के साथ चलने का…
Read MoreRaybareli UP: सदर विधायिका अदिति सिंह ने कन्याओं का पूजन कर समाज को बड़ा संदेश दिया
मिशन शक्ति 5.0 और राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हुए इस आयोजन में बेटियों के सम्मान और उनकी शक्ति का बखान किया गया जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली ।सदर विधायिका अदिति सिंह ने कन्याओं का पूजन कर समाज को बड़ा संदेश दिया। मिशन शक्ति 5.0 और राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हुए इस आयोजन में बेटियों के सम्मान और उनकी शक्ति का बखान किया गया। रतापुर के आरडीए सामुदायिक केंद्र में कन्या पूजन का भव्य आयोजन हुआ। सदर विधायक अदिति सिंह ने खुद कन्याओं को माला पहनाकर और फल…
Read More