SAHARANPUR NEWS रक्षाबंधन पर छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी मिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश

 

धारा लक्ष्य समाचार
गागलहेडी।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मोन्ट फोर्ट स्कूल गागलहेड़ी सहारनपुर की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, स्नेह, सम्मान और सामाजिक सद्भाव का सुंदर संदेश देते हुए अपने हाथों से तैयार की गई राखियां जिले के सम्मानित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को बांध कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कियाइस अवसर पर छात्राओं ने मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार,आईएएस ,जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, आईएएस , मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, आईएएस , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मायंक पाण्डेय, आईपीएस , पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, आईपीएस , पुलिस अधीक्षक ट्रैफिकशैलेंद्रकुमारश्रीवास्तव,एसडीएम सदर सुबोधकुमार,क्षेत्राधिकारी सदर विकास प्रतापसिंहचौहान,क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम जितेंद्र कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी गागलहेड़ी श्री धर्मेंद्र कुमार को राखी बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सभी सम्मानित अधिकारियों ने छात्राओं की इस संस्कारपूर्ण पहल का हृदय से स्वागत किया तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन, शिक्षा और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।इस प्रेरणादायक संवाद से उत्साहित सभी छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता, विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगी।इस अवसर पर मोन्ट फोर्ट स्कूल के सचिव श्री हर्षित गर्ग प्रधानाचार्या श्रीमती चारु जैन वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती प्रिया यादव एवं वरिष्ठ अध्यापक श्री अजय सैनी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।

Related posts